- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नर्मदा नहर...

x
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी में उमरियापान के पास नर्मदा नहर में चार लड़कियां डूब गईं. इस घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि एक लड़की सुरक्षित है और चौथी लड़की की तलाश जारी है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब चारों लड़कियां नहर में नहाने गई थीं. मृतक लड़कियों की पहचान सिद्धि पटेल 12 साल कक्षा आठवीं और अंशिका पटेल 14 साल कक्षा नौवीं के रूप में हुई है, जबकि सुरक्षित बचाई गई लड़की का नाम अन्नया पटेल पिता अमित पटेल 12 साल है. जबकि मृतक सिद्धि की छोटी बहन मानवी पटेल 8 साल अभी भी लापता है. इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है|
पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और प्रशासनिक अमला लगातार चौथी लड़की की तलाश कर रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परसवाड़ा गांव की चार लड़कियां उमरियापान के पास नर्मदा नहर में नहाने गई थीं. आस-पास कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण उन्हें तत्काल बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रशासन को सूचना दी और बच्चियों की तलाश शुरू की गई। बचाव कार्य में लगे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीम ने सिद्धि पटेल और अंशिका पटेल के शव बरामद कर लिए, एक बच्ची अन्नया पटेल पिता अमित पटेल उम्र 12 वर्ष को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन आठ वर्षीय मानवी पटेल अभी भी लापता है।
उसकी तलाश में गोताखोर और प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही यह खबर गांव में फैली हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिद्धि और अंशिका की मौत से पूरा गांव सदमे में है। मृतक बच्चियों के माता-पिता को सांत्वना देने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। परिजनों के मुताबिक यह पहली बार नहीं था कि ये बच्चियां नहर में नहाने गई हों, लेकिन इस बार यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए थे और बच्चों को नहर में जाने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही उमरियापान थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही घंटों में दो लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए और एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन चौथी लड़की अभी भी लापता है।
TagsMPनहरचारलड़कियांडूबीं MPCanalFourGirlsDrownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





