- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ओंकारेश्वर...
मध्य प्रदेश
MP News: ओंकारेश्वर में दिखा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंज रही भगवान शिव की नगरी
Sarita
28 July 2025 11:39 AM IST

x
MP News: सावन के तीसरे सोमवार को पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में हजारों शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु बैरिकेडिंग वाले रास्ते से दो से तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। भोर से ही मंदिर परिसर में घंटियों की मधुर गूंज और "हर-हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। मंदिर परिसर और गर्भगृह को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है।
सावन के तीसरे सोमवार का नजारा ऐसा है कि ओंकारेश्वर में मौजूद हर शिवभक्त के मन और जुबान पर "ओम नमः शिवाय" और "बोल बम" के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्त बाबा की एक झलक पाने के लिए कतार में खड़े हैं, कोई बेलपत्र और फूल चढ़ाकर, तो कोई चंदन-पंचामृत से अभिषेक कर भगवान से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना कर रहा है। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक, हर वर्ग के भक्त बाबा को प्रसन्न करने के लिए ओंकारेश्वर पहुँचे हैं।
आज तीसरे सोमवार को सुबह 5 बजे आरती के साथ सामान्य दर्शन शुरू हो गए हैं, जो रात 10 बजे शयन आरती तक जारी रहेंगे। दोपहर 3 बजे बाबा महाकाल की सवारी नगर भ्रमण और नौका विहार के लिए निकलेगी। हालाँकि, जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही गुलाल महोत्सव पर रोक लगा दी है। लेकिन, संतों का कहना है कि गुलाल उड़ाने की परंपरा जारी रहेगी।
TagsMPआस्थासैलाबFaithFloodजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





