- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तीर्थ नगरी...
मध्य प्रदेश
MP News: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आग ने मचाई तबाही, तीन दुकानें जलकर राख
Sarita
19 April 2025 8:39 AM IST

x
MP News: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भीषण आग लगने की घटना देखने को मिली। जहां गोमुख घाट से ममलेश्वर रोड पर कपिलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित जुगुनू वर्मा, सुरेंद्र मंडलोई, जगदीश महाकाल की दुकानों में आज अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जुगनु वर्मा ने बताया कि मैं कुछ देर पहले दुकान बंद करके घर चला गया था। बाद में पता चला कि मेरी दुकान से चिंगारियां निकल रही हैं। मैं भागकर वापस आया तो देखा कि दुकान में आग भयंकर रूप से जल रही थी। मैंने दुकान में अभी नया माल खरीदा था, जिसमें मैं पीतल के शिवलिंग, जलधारी, पत्थर के नर्मदेश्वर शिवलिंग, रुद्राक्ष की माला, धार्मिक वस्तुएं व अन्य सामग्री, खिलौने आदि का व्यापार करता हूं।
वहीं एक अन्य व्यापारी का कहना है कि मेरे पास भी कुछ ऐसा ही माल था। आसपास के लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तब तक आग एक दुकान से दूसरी दुकान, दूसरी से तीसरी दुकान और उसके बगल में लगे पेड़ में भी फैल गई। कुछ देर बाद नगर परिषद की दमकल भी आ गई। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जीतू हटवाल, दमकल चालक गजानंद समेड़िया व उनकी टीम ने समाजसेवियों की मदद से आग पर काबू पाया।
पीड़ित जुगुनू वर्मा (धोपे) ने बताया कि प्रत्येक दुकानदार का करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का सामान जला है जिसमें फर्नीचर का खर्च अलग है। कुल मिलाकर तीनों दुकानदारों का करीब तीन से चार लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शासन प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजन सस्तिया, पटवारी अमित भौर्याले मौके पर मुआयना करने पहुंचे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।
TagsMPओंकारेश्वरआगतबाहीदुकानेराखMPOmkareshwarfiredevastationshopsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





