- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महाजन कॉलोनी...
मध्य प्रदेश
MP News: महाजन कॉलोनी में लगी आग, दो भैंसों की दर्दनाक मौत
Sarita
28 April 2025 12:25 PM IST
MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा गांव की महाजन कॉलोनी स्थित पुरुषार्थी स्कूल के पास सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हृदय विदारक हादसे में 10 पशु आग की चपेट में आ गए। आग में दो गाय और दो भैंस की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बछड़े बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अर्चना चिटनीस, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसडीएम पल्लवी पुराणिक और तहसीलदार प्रवीण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज और पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी घायल पशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। घटना के बाद क्षेत्र में मातम और कोहराम का माहौल है।
TagsMPमहाजनकॉलोनीआगभैंसोंमौतMPMahajanColonyfirebuffaloesdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





