मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पांच लोग घायल

Sarita
13 Oct 2025 6:18 AM IST
MP News: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पांच लोग घायल
x
MP News : सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के कोचिता मोड़ के पास रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, रीवा निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद (पिता मनमोहन प्रसाद पांडे) और उनके 22 वर्षीय बेटे विश्वास कुमार पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अमिता तिवारी (45), सोम तिवारी (40) और किरण पांडे (मृतक नरेंद्र प्रसाद की पत्नी) के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज गति से आ रहा ट्रक कोचिता मोड़ पर बोलेरो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी को बचा लिया गया। सूचना मिलने पर चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घायलों को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। थाना प्रभारी ने बताया, "हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य घायल हो गए।
सभी रीवा जिले के निवासी हैं और हस्तिनापुर से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए।" चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. वरुण सिंह ने बताया, "दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।"
Next Story