- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कुंभ गया था...
मध्य प्रदेश
MP News: कुंभ गया था परिवार, चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम
Sarita
14 Feb 2025 11:44 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कुंभ में डुबकी लगाने गए एक परिवार के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने 15 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए. यह घटना बांस गांव की है. आशीष पटेल ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है. आशीष का कहना है कि वह बच्चों के साथ कुंभ गए थे. पड़ोसी दीपक ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है. यह सुनकर आशीष वापस लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था|
चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी चुरा ली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल गढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा|
TagsMPचोरों15 लाखचोरीअंजामMPthieves15 lakhtheftresultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





