भारत

सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन ने कांड कर डाला, जो हुआ यकीन नहीं करेंगे

jantaserishta.com
14 Feb 2025 11:15 AM IST
सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन ने कांड कर डाला, जो हुआ यकीन नहीं करेंगे
x
FIR दर्ज.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात से पहले ही नई नवेली दुल्हन फरार हो गई. इतना ही नहीं वह साथ में लाखों रुपये के जेवरात पर भी हाथ साफ कर गई. अब बेचारा दूल्हा पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है. फिलहाल, उसने एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है.
दरअसल, पूरा मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा का है. यहां के निवासी मनीष की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी युवती से 7 फरवरी को हुई थी. 10 फरवरी को दुल्हन अपने ससुराल आई थी. घर में भीड़-भाड़ होने के कारण ननद ने दुल्हन के ही कमरे में अपने जेवर आदि रख दिए थे.
पीड़ित पति का कहना है कि उसने साढ़े 3 लाख के जेवर शादी में पत्नी को दिए थे. करीब ढाई लाख के जेवर उसकी बहन के थे. नई नवेली दुल्हन ये सब लेकर फरार हो गई है. पुलिस को दी गई तहरीर में पति ने लिखा है कि 11 फरवरी की रात लगभग आठ बजे सभी लोग घर व संबंधियों के खाने के इंतजाम में जुटे थे, तभी मौका पाकर दुल्हन ने कमरे में रखे सारे जेवर पार कर दिए.
रात भर दुल्हन की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, ऐसे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मायके वालों को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है. पीड़ित पति ने दुल्हन के घर वालों पर भी घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है.
मामले में महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र में एक गांव है रामपुर बल्डीहा, वहां के एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया है कि उनकी शादी कोठीभार थाना क्षेत्र में हुई थी लेकिन शादी के बाद पत्नी ससुराल से जेवर आदि लेकर फरार हो गई है. फिलहाल, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story