- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कार में ले...
मध्य प्रदेश
MP News: कार में ले जाई जा रही थी विस्फोटक सामग्री, दो गिरफ्तार
Sarita
22 Jan 2025 12:39 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है. कार में अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई दमोह पुलिस कप्तान श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सिटी कोतवाली आनंद राज की टीम ने की. मामले का खुलासा सिटी कोतवाली में डीएसपी भावना डांगी ने किया. दमोह पुलिस लगातार जिले भर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है|
इसी कड़ी में अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई, दमोह शहर के सीता बली क्षेत्र में दो आरोपी नीलेश विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा दोनों निवासी रोन कुमारई थाना गढ़ाकोटा के कब्जे से यह विस्फोटक जब्त किया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. उनके पास से डायनामाइट के कुल 600 सेल, रस्सी के तीन बंडल, एक ब्लास्टिंग मशीन, 10 कैफ़े, 2 बिट, एक लोहे की रोड ड्रिल मशीन के साथ कुल 48600 रुपए और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया. जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है|
TagsMPकारविस्फोटकसामग्रीदो गिरफ्तारMPcarexplosivematerialtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





