भारत

सफलता: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा यूट्यूबर, स्टूडेंट्स का किया था पीछा, और...

jantaserishta.com
22 Jan 2025 11:54 AM IST
सफलता: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा यूट्यूबर, स्टूडेंट्स का किया था पीछा, और...
x
न्यायिक हिरासत में भेजा.
कोच्चि: केरल के त्रिशूर में यूट्यूबर मुहम्मद शाहीन शाह (26) को त्रिशूर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शाहीन शाह पर केरल के छात्रों पर कथित तौर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप है. पुलिस उसे कई दिनों से पकड़ने की कोशिश कर रही थी और तमाम ठिकानों पर तलाशी कर रही थी.
आखिरकार पुलिस शाहीन शाह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. पुलिस ने एक कार के साथ उसे कोडागु से पकड़ लिया. जहां वह छिपा हुआ था. एरानेलूर का रहने वाला शाहीन शाह यूट्यूबर है और वो यूट्यूब पर 'मानवलन' के नाम से लोकप्रिय है.
पिछले साल 19 अप्रैल को बाइक पर जा रहे छात्रों को अपनी कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी. घटना के बाद शाहीन शाह फरार हो गया था. 24 दिसंबर को त्रिशूर पश्चिम पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. शाहीन शाह यूट्यूब चैनल मनावलन मीडिया चलाता है. जिसके 1.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.
यह घटना 19 अप्रैल को त्रिशूर में हुई थी, जहां एक समारोह के दौरान शाहीन शाह और छात्रों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ स्कूटर से जा रहे छात्रों का पीछा किया और उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की. शाहीन शाह पर आरोप है कि वो कथित तौर पर कार चला रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अपनी जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story