मध्य प्रदेश

MP News: कुत्ते को बचाने की कोशिश में क्रूजर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत

Sarita
29 Oct 2025 6:44 AM IST
MP News: कुत्ते को बचाने की कोशिश में क्रूजर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत
x
MP News: नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें युवा इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि पिता प्रॉपर्टी डीलर गंभीर घायल है। मृतक युवक भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव का भतीजा और घायल भाई हैं।
घटना मंगलवार सुबह हुई। ऋषिनगर निवासी विजय पिता कैलाश श्रीवास्तव अपने बेटे आईटी इंजीनियर जय (24) को इंदौर जाने के लिए नानाखेड़ा बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। एक्टिवा जय चला रहा था। अवंतिका होटल के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों गिर गए और पीछे से आ रहे क्रूजर वाहन की चपेट में आने से जय गंभीर घायल हो गया, जबकि पिता विजय भी दूसरी साइड गिरने पर गंभीर घायल हो गए।
पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को अस्पताल भेजा, घटना के वक्त सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिस बल भी पास ही था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जय को मृत घोषित कर दिया और पिता विजय की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर आगे कार्रवाई कर रही है।
Next Story