- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज रफ्तार...

x
MP News: जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के त्रिपुरी चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरी चौक निवासी कमल चक्रवर्ती (55) अपने घर के बाहर मिट्टी के बर्तन और गमलों की दुकान लगाते थे। रोजाना की तरह वह सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर टहल रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे सफेद रंग की कार के चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsMPकारटक्करबुजुर्गमौत MPcarcollisionelderlydeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





