मध्य प्रदेश

MP News: पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त, दो की मौत

Sarita
24 Aug 2025 7:52 AM IST
MP News:   पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त, दो की मौत
x
MP News :मध्य प्रदेश के सतना जिले के परसमनिया पठार स्थित प्रसिद्ध राजा बाबा जलप्रपात पर शुक्रवार शाम पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए। इससे पहले युवकों के दोस्त रात तक उनकी तलाश करते रहे, जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ। उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव के 8 दोस्त - बालकृष्ण कुशवाहा, अभिषेक उर्फ ​​आयुष कुशवाहा, कुसुमलाल कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा, जीवनलाल विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा और शिवम कुशवाहा तीन बाइक पर राजा बाबा जलप्रपात पहुंचे थे। सभी दोस्त नहाने के लिए जलप्रपात के कुंड में उतर गए।
इस दौरान 22 वर्षीय बालकृष्ण और 19 वर्षीय अभिषेक उर्फ ​​आयुष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके। दोनों दोस्त उनकी आंखों के सामने पानी में डूब गए। हादसे से घबराए बाकी 6 दोस्त देर रात उचेहरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस को मौके से डूबे युवकों के कपड़े और अन्य सामान मिला।
Next Story