मध्य प्रदेश

MP News: सिगरेट पीने को लेकर विवाद, जंगल में दोस्तों के बीच चली गोली

Sarita
28 April 2025 12:48 PM IST
MP News: सिगरेट पीने को लेकर विवाद, जंगल में दोस्तों के बीच चली गोली
x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाखाड़ गांव में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. घायल युवक आकाश जायसवाल का कहना है कि रीवा से आए उसके दो दोस्त अभिषेक मिश्रा और यश पांडे ने उस पर फायरिंग की है. आकाश ने बताया कि दोनों दोस्त उसके घर आए थे लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था. जिसके बाद दोस्तों ने उसे उसकी मौसी के घर से बुलाया था. फिर तीनों जंगल में सिगरेट पीने गए थे. इसी दौरान एक दोस्त ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी. गोली आकाश के हाथ में लगी और हथेली से पार निकल गई|
घटना के बाद आकाश को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया, फिलहाल आकाश का इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "घायल और तीनों आरोपी दोस्त हैं। घायल आकाश जायसवाल ने अपने बयान में कहा है कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं थी।शुरुआती जांच में पता चला है कि आकाश ने दोनों दोस्तों को बुलाया था। दोनों घूमने आए थे और सिगरेट पीने के लिए जंगल में गए थे। उसी दौरान यह घटना हुई। आकाश की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हम घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पूरे सबूतों और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।"जिला अस्पताल के डॉक्टर आशीष भारती का कहना है कि गोली घायल के हाथ से आर-पार हो गई है। फिलहाल इलाज चल रहा है और जांच के बाद ही पता चलेगा कि हड्डी को कितना नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Next Story