मध्य प्रदेश

MP News: बाइक से काम पर जा रहे पिता-पुत्र को कंटेनर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Sarita
7 April 2025 11:35 AM IST
MP News: बाइक से काम पर जा रहे पिता-पुत्र को कंटेनर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में घर से काम के लिए निकले बाइक सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया. प्रशासन द्वारा दोनों मृतकों को 10-10 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ. आपको बता दें कि यह घटना रविवार सुबह बानमोर थाने के सामने नेशनल हाईवे पर हुई, बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई|
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे के बाद गुस्साए परिजन बानमोर थाने का घेराव करने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया. पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. जिला प्रशासन ने रेडक्रॉस की ओर से परिजनों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
Next Story