मध्य प्रदेश

MP News: पार्टी के दौरान लड़की की आंख में लगी गोली,मौत

Sarita
22 March 2025 8:13 AM IST
MP News: पार्टी के दौरान लड़की की आंख में लगी गोली,मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब पार्टी के दौरान एक लड़की की आंख में गोली लग गई. इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर आए और अस्पताल में छोड़कर भाग गए. अस्पताल में जब लड़की की मौत हो गई तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. घटना महालक्ष्मी नगर की है. लड़की का नाम भावना है. वह अपनी सहेलियों के साथ थी, जहां उसे गोली लगी. लड़की मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली है. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. लड़की का इलाज चल रहा है. लसूड़िया पुलिस ने उस कार का पता लगा लिया है, जिसमें भावना की सहेलियां भागी थीं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. आशंका है कि पार्टी के दौरान गोली चली, जो लड़की की आंख में लगी. क्या है मामला?
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है. आशु यादव और उसके अन्य दोस्तों ने महालक्ष्मी नगर में किराए पर मकान लिया था. गुरुवार रात इसी मकान में पार्टी चल रही थी. देर रात तक पार्टी चलती रही और अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद सभी लड़के पार्टी छोड़कर आंख में गोली लगी लड़की को अस्पताल ले जाने लगे। दो लड़के घायल लड़की को कार में डालकर अस्पताल ले गए। इस बीच वे किराए के मकान की चाबी वहीं छोड़ गए और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। आरोपी लड़के भागते समय निपनिया के सुनसान इलाके में अपनी कार भी छोड़कर चले गए। घायल लड़की की सूचना मिलते ही पुलिस सबसे पहले अस्पताल पहुंची और फिर मौके पर गई। यहां पूरा कमरा खून से लथपथ था। आसपास शराब की बोतलें पड़ी थीं।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देर रात तक पार्टी चलती रही और फिर शायद किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके चलते लड़की को गोली लग गई और लड़की घायल हो गई। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान ग्वालियर में रहने वाले संतोष सिंह की बेटी भावना सिंह के रूप में हुई है। लड़की के पिता बड़े कारोबारी हैं। लड़की की मौत की सूचना परिवार को दे दी गई है। पुलिस ने पांच लोगों पर शक जताया है। तीन किमी दूर मिली कार
पुलिस ने जिस कार से लड़की को अस्पताल पहुंचाया था, उसी कार को आरोपी लड़कों के किराए के कमरे से महज 3 किमी दूर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक महीने पहले ही कार किराए पर ली थी। सभी आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं और आईटी सेक्टर में काम करते हैं। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत अन्य इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Story