मध्य प्रदेश

MP News: 19 वर्षीय लापता युवक का मिला शव , पुलिस की जांच शुरू

Sarita
15 Oct 2025 7:52 AM IST
MP News:  19 वर्षीय लापता  युवक का मिला  शव , पुलिस की जांच शुरू
x
MP News: मऊगंज थाना क्षेत्र के रामसागर बांध में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पानी में तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान चित्रसेन शुक्ला (19) पुत्र राजलाल शुक्ला निवासी देवरी शिवमंगल सिंह गाँव के रूप में हुई है।मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती ने बताया कि चित्रसेन 13 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे कुछ ग्रामीणों ने रामसागर बांध में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत मऊगंज पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान होते ही गाँव में मातम छा गया। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक नहाने या पानी पीने के लिए बांध पर गया होगा, जहाँ उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
मऊगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम पूरा हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा था या कोई और कारण।
Next Story