- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: 3 दिन से...
मध्य प्रदेश
MP News: 3 दिन से लापता कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
Sarita
10 April 2025 6:49 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को एक शव मिला. जिसकी पहचान कमलेश के रूप में हुई है, कमलेश मेट्रो प्रोजेक्ट में मजदूरी करता था और तीन दिन से लापता था. इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है|
कमलेश गांधीनगर इलाके का रहने वाला था और उसने तीन दिन से किसी से बात नहीं की थी. इसके बाद परिजन गांधीनगर थाने पहुंचे और कमलेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि पितृ पर्वत के पास एक शव पड़ा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. कमलेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और मेट्रो प्रोजेक्ट में मजदूरी करने इंदौर आया था|
TagsMPलापताकर्मचारीशवहत्या MPmissingemployeebodymurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





