मध्य प्रदेश

MP News: पेड़ से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
27 July 2025 7:12 AM IST
MP News: पेड़ से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई कस्बे में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आपको बता दें कि मृतक का नाम चाली राजा था जो कोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। गौरीशंकर मंदिर के पुजारी जब पूजा करने आए तो उन्होंने युवक का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
युवक ने शुक्रवार रात मंदिर के सामने एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कपड़े की दुकान चलाता था। कुछ समय बाद, मृतक काम की तलाश में बाहर चला गया। कुछ दिन पहले, वह पवई लौटा और यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story