- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: निर्माणाधीन...
मध्य प्रदेश
Mp News: निर्माणाधीन मंदिर की पानी टंकी में मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी
Sarita
9 Feb 2026 12:24 PM IST

x
Mp News: डिंडौरी जिले के जोगी टिकरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन बाल हनुमान मंदिर परिसर की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला। यह मंदिर जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे के पास स्थित है, जहां सुबह के समय यह घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।मंदिर के पुजारी पवन दास त्यागी ने बताया कि रविवार को सुबह वे रोज़ की तरह पानी लेने टंकी के पास पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने टंकी के अंदर झांका, महिला का शव दिखाई दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया है कि बाल हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है। पिछले तीन से चार दिनों से निर्माण कार्य बंद था और परिसर में किसी की आवाजाही नहीं हो रही थी। ऐसे में टंकी के भीतर महिला का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला को इससे पहले गांव या आसपास के इलाके में कभी नहीं देखा गया।सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र और पहचान को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
सब-इंस्पेक्टर निरंजन सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। इस घटना के बाद से जोगी टिकरिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
TagsMpटंकीमहिलाशवसनसनीMPtankwomanbodysensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





