मध्य प्रदेश

MP News: फंदे से लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी

Sarita
11 Jan 2025 7:56 AM IST
MP News:  फंदे से लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हेटी में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक के दोनों हाथ पीछे से बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्राम हेटी निवासी आशीष पुत्र हेमराज पवार उम्र 25 वर्ष बचपन से ही अपने मामा महादेव पिजंरे के घर रहता था। गुरुवार की रात मृतक के मामा व अन्य परिजन भागवत कथा सुनने गए थे, तथा घर पर कोई मौजूद नहीं था। शुक्रवार को जब परिजन घर लौटे तो देखा कि आशीष का शव सीढ़ियों के चबूतरे पर फंदे से लटका हुआ था। शव की हालत देखकर दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे, जिससे यह मामला आत्महत्या के बजाय हत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, तथा सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर ही हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी। घटना के हालात संदिग्ध हैं और पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से गांव हेटी में सनसनी फैल गई है और लोग घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
Next Story