मध्य प्रदेश

MP News: ट्रेन के शौचालय में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sarita
9 May 2025 7:12 AM IST
MP News: ट्रेन  के शौचालय में फंदे से लटकता मिला युवक  का शव
x
MP News: अहमदाबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर ट्रेन को सागर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस उप निरीक्षक संतोष मर्सकोले ने बताया कि गुरुवार को सागर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि ट्रेन के डिब्बे में एक युवक ने फांसी लगा ली है।
वे मौके पर पहुंचे तो अहमदाबाद से कोलकाता जा रही ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय में एक युवक फांसी पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट का फंदा गले में बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से किसी भी तरह का कोई टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक ने ट्रेन में फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां से ट्रेन में चढ़ा था और कहां जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story