- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: आम के पेड़ से...
मध्य प्रदेश
MP News: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी
Sarita
18 May 2025 12:43 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम गोराडिया में रविवार सुबह 5 बजे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही नावरा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पेड़ से नीचे उतारा।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना से गांव में मातम का माहौल है।
TagsMPपेड़युवकशवगांवसनसनीMPtreeyoung manbodyvillagesensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





