- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नर्मदा घाट पर...
मध्य प्रदेश
MP News: नर्मदा घाट पर पूजा करने गई महिला का शव सहस्त्रधारा में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
1 July 2025 1:49 PM IST

x
MP News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या फिर किसी साजिश के तहत महिला की जान ली गई। जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र में मंगलवार को नर्मदा नदी से एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी सुशीला बाई यादव के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून की सुबह सुशीला बाई यादव रोजाना की तरह नर्मदा नदी के वाल्मीकि घाट पर पूजा करने गई थी। परिजनों के अनुसार वह रोजाना सुबह पूजा करने घाट पर जाती थी, लेकिन उस दिन दोपहर तक घर नहीं लौटी। काफी देर तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय होमगार्ड टीम की मदद से घाटों और नदी तटों पर सर्चिंग अभियान चलाया। कई दिनों तक प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार एक जुलाई की सुबह सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने नर्मदा नदी में एक महिला का शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान सुशीला बाई यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या फिर किसी साजिश के तहत महिला की जान गई। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश या विवाद की संभावना से इनकार किया है।
TagsMPघाटपूजामहिलाशवसहस्त्रधाराजांचपुलिसMPGhatPujaWomanBodySahastradharaInvestigationPolice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





