मध्य प्रदेश

MP News: अचानक लापता हुई बच्ची का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
14 July 2025 7:38 AM IST
MP News: अचानक लापता हुई बच्ची का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस
x
MP News: मैहर तहसील के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम अजमाइन में रविवार को चार साल की बच्ची का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची कुछ देर पहले घर के बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। तलाश के दौरान परिजनों को उसका शव गांव के कुएं के पानी में तैरता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान आसमीन पिता मोहम्मद हातिम शाह के रूप में हुई है। आसमीन घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई थी।
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब परिजन गांव के एक पुराने कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने उसका शव पानी में तैरता हुआ देखा। परिजनों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल मैहर ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही बदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने यह भी पता लगा लिया है कि बच्ची कुएं के पास कैसे पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से गाँव में मातम का माहौल है। मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story