- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तिरपाल में...
मध्य प्रदेश
MP News: तिरपाल में मिला युवक का खून से लथपथ शव, मोबाइल से हुई शिनाख्त
Sarita
17 March 2025 8:29 AM IST

x
MP News: सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में धसान नदी के पुल के पास तिरपाल में लिपटा खून से सना युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सागर निवासी देवा वाल्मीकि (30) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मैहर में नेशनल हाईवे-44 से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने धसान नदी के पुल के पास तिरपाल में लिपटा एक संदिग्ध बंडल देखा तो सनसनी फैल गई। उत्सुकता बढ़ने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि गांव के कोटवार से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे पड़ा तिरपाल का बंडल संदिग्ध लग रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल खोला तो अंदर एक युवक का खून से सना शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक टीम) को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान सागर के शनिचरी वार्ड निवासी देवा वाल्मीकि (30 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को हत्या का संदेह है, लेकिन असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक को आखिरी बार कहां और किसके साथ देखा गया था। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े रहस्यों को जल्द ही सुलझाने का प्रयास कर रही है।
TagsMPयुवकशवमोबाइलशिनाख्तMPyouthbodymobileidentificationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





