- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में काम...
मध्य प्रदेश
MP News: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत
Sarita
14 May 2025 8:56 AM IST

x
MP News: छिंदवाड़ा के खजरी गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान नोखे धुर्वे की मधुमक्खियों के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में दो अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक नोखे धुर्वे सोमवार दोपहर अपने खेत में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे, तभी करीब चार बजे अचानक खेत के पास झाड़ियों से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड निकल आया और उन पर हमला कर दिया. उनके साथ काम कर रहे दो अन्य मजदूरों ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन नोखे धुर्वे मधुमक्खियों के कहर का शिकार हो गए|
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैकड़ों मधुमक्खियों ने उनके चेहरे, गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिया था. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया और घायल मजदूरों को बचाया. गंभीर रूप से घायल नोखे धुर्वे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है|
परिजनों ने बताया कि अस्पताल में उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद खजरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नोखे धुर्वे गांव में शांत और मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और बहुएं हैं, जो गमगीन हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा बताया है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों के आसपास मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी दुर्घटना से बचा जा सके। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और चिंता का माहौल है।
TagsMPबुजुर्गमधुमक्खियोंहमलामौतMPelderlybeesattackdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





