मध्य प्रदेश

MP News: भालू ने 3 बकरी चराने वालों पर किया हमला , 2 की मौत, 1 घायल

Sarita
17 Sept 2025 8:33 AM IST
MP News: भालू ने 3 बकरी चराने वालों पर किया हमला , 2 की मौत, 1 घायल
x
MP News : सिंगरौली जिले के पूर्वी सराय रेंज के खनुआ में भालू ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे तीनों ग्रामीण जंगल की ओर बकरियां चराने गए थे। भालू ने अचानक गणेश बैस पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए शिवकुमार पटेल और हीरा अगरिया आए।
इससे पहले कि वे कुछ सोच पाते, भालू ने इन लोगों पर भी हमला कर दिया। भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Next Story