मध्य प्रदेश

MP News: मेले से लौट रहे वकील को एंबुलेंस ने कुचला, मौत

Sarita
10 March 2025 12:41 PM IST
MP News: मेले से लौट रहे वकील को एंबुलेंस ने कुचला, मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक वकील को कुचल दिया, इस घटना में वकील की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना शनिवार देर रात की है | मिली जानकारी के मुताबिक जयदीप मैला घूमने गया था और अपनी बाइक से जग्गा चौराहा से प्रताप कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी|
तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने जयदीप को अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जयदीप की 2 साल पहले ही शादी हुई थी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story