- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में काम...
मध्य प्रदेश
MP News: खेत में काम कर रहे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत
Sarita
30 May 2025 11:42 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तहसील सिलवानी के ग्राम पंचायत गुंदरई के मरहेठी में एक मजदूर खेत में काम करते समय बिजली के तार में फैले करंट के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई, यह घटना गुरुवार की है. पुलिस ने मृतक युवक का नाम नारायण मेहरा पिता बाबूलाल मेहरा बताया है, मृतक के तीन बच्चे हैं. पुलिस के अनुसार युवक ग्राम प्रतापगढ़ के सचिन राठौर के खेत में बटाईदार था. खेत में काम करते समय युवक को करंट का जोरदार झटका लगा. मृतक के शव का सिलवानी शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है|
मृतक के परिजन शव को लेकर मरहेठी पहुंचे, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. करंट लगने से युवक की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है|
TagsMPयुवककरंटमौतMPyoung manelectric shockdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





