मध्य प्रदेश

MP News: श्रद्धालुओं से भरे लोडिंग वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

Sarita
10 April 2025 7:13 AM IST
MP News: श्रद्धालुओं से भरे लोडिंग वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार
x
MP News: भिंड में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं से भरे लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी. ट्रैक्टर की टक्कर से लोडिंग वाहन में सवार एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु माता के दर्शन करने जा रहे थे|
इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं से भरे लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी. मामला भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के गाता पुल मऊ मेहगांव रोड का है|
Next Story