मध्य प्रदेश

MP News: चलते ट्रक में अचानक लगी भीषड़ आग

Sarita
25 July 2025 11:36 AM IST
MP News: चलते ट्रक में अचानक लगी भीषड़ आग
x
MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्ना नेशनल हाईवे 47 पर मोही घाट पर एक चलते ट्रक में फिर आग लग गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे पांढुर्ना में नेशनल हाईवे 47 पर मोही घाट पर एक चलते ट्रक में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक सावनेर होते हुए भोपाल की ओर जा रहा था। मोही घाट पर अचानक चिंगारी से ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक में आग लगती देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पांढुर्ना से दमकल अमला मौके पर पहुंचा। जहां आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। सूचना के बाद पांढुर्ना डायल 100 के आरक्षक मूलचंद रघुवंशी, गजेंद्र रघुवंशी और चालक रूपेश पाटिल मौके पर पहुंचे। इस दौरान चालक मौके पर नहीं मिला।
जलते वाहन की भी जांच की गई लेकिन चालक नजर नहीं आया। थाना प्रभारी अजय मरकाम का कहना है कि इस घटना से पूरा ट्रक जल गया है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
Next Story