मध्य प्रदेश

MP News: चलती बुलेट में लगी आग, चालक ने वाहन सड़क पर खड़ा कर बचाई जान

Sarita
13 March 2025 9:23 AM IST
MP News: चलती बुलेट में लगी आग, चालक ने वाहन सड़क पर खड़ा कर बचाई जान
x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गणपति मंदिर के पास बुधवार को एक बुलेट मोटरसाइकिल में आग लग गई. चालक ने बुलेट मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया|
बताया जा रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल में बैटरी के पास से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद बुलेट में आग लग गई. इस दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी|

Next Story