मध्य प्रदेश

MP News: गेहूं के खेत में लगी भीषड़ आग

Sarita
10 April 2025 7:17 AM IST
MP News: गेहूं के खेत में लगी भीषड़  आग
x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कानाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने चार किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें अशोक नागदा और सालिगराम नागदा के खेत शामिल हैं। कुल मिलाकर 40 बीघा क्षेत्र में फैली फसलें और सूखी घास जलकर राख हो गई।
ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को पशु चारा और चारे का नुकसान हुआ है।
Next Story