- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: स्कूली बच्चों...
मध्य प्रदेश
MP News: स्कूली बच्चों से भरा ‘ड्रैगन झूला’ टूटकर गिरा, मची चीख-पुकार
Sarita
20 Jan 2026 7:46 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ कस्बे में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मेले में झूला चलते समय टूटकर गिर गया जिससे एक स्कूल की 13 छात्राओं समेत 14 बच्चे घायल हो गए। जिलाधिकारी नेहा मीना ने बताया कि झाबुआ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पास आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ (महाराज का मेला) में ‘ड्रैगन झूला’ चलते वक्त अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे के घायलों में इस स्कूल की 13 बालिकाएं और एक बालक शामिल हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि ड्रैगन झूला में ज्यादा लोगों को बैठा दिया गया था जिससे यह भार नहीं सह सका और टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल के बच्चों से खचाखच भरा ‘ड्रैगन झूला’ तेजी से ऊपर से नीचे आते वक्त अचानक टूटकर गिर गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। इस दौरान मेले में आए लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजने में प्रशासन की मदद की।
DM नेहा ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात के बाद बताया कि 2 बच्चियां ज्यादा चोट आने की शिकायत कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर निगाह रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दोनों को ICU में भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासन के एक दल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है और यदि झूले को अनुमति देने के मामले में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
TagsMPबच्चोंड्रैगन झूलाटूटकरगिराचीख-पुकार MPchildrendragon swingcollapsedscreams जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





