- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बोलेरो से 820...

x
MP News: सिंगरौली जिले की निवास चौकी पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो वाहन से 2 लाख 46 हजार (लगभग ढाई लाख) कीमत की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है.नशीली कोरेक्स सिरप का अवैध रूप से परिवहन किये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। औषधि निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
सूचना पर सीधी सरई मार्ग से निवास की तरफ जा रही बोलेरो को घेराबंदी कर रुकवाया गया। वाहन की तलाशी में पुलिस को कोरेक्स की शीशियों से भरी चार बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में कार्टून के अंदर से कुल 820 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि वाहन रोकते ही चालक और आगे की सीट पर बैठा आदमी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो वाहन के साथ बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए बताई गई है।
TagsMPप्रतिबंधितसिरपजब्तMPbannedsyrupseized जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





