मध्य प्रदेश

MP News: डकैती करने वाले 10 हजार के इनामी 8 आरोपी गिरफ्तार

Sarita
5 March 2025 9:33 AM IST
MP News:  डकैती करने वाले 10 हजार के इनामी 8 आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: छतरपुर में हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने योजना बनाकर दुकान से डकैती डाली थी जिसमें लूटी गई रकम 1,02,200 रुपए, अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए आंकी गई है, जब्त किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी जगदीश सिंह पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा जैसे 8 अपराध पहले से दर्ज हैं, राहुल उर्फ ​​पागल छोरा पर अवैध शराब जैसे अपराध पहले से दर्ज हैं, दयालु उर्फ ​​दयाराम पर मारपीट जैसे अपराध पहले से दर्ज हैं. अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है|
ये है पूरा मामला जिले के थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरेला में कुछ आरोपियों ने फरियादी की दुकान में अवैध हथियार दिखाकर दहशत फैलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर जाकर संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों से दुकान से लूटी गई संपत्ति 1 लाख 2 हजार 200 रुपए, वारदात में प्रयुक्त वाहन, तीन मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, तथा प्रयुक्त अवैध हथियार एक 315 बोर का देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस कुल मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। अब आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Next Story