- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कुएं में गिरा...
मध्य प्रदेश
MP News: कुएं में गिरा 75 वर्षीय बुजुर्ग, SDERF ने सुरक्षित बचाया
Sarita
17 May 2025 11:24 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में एक 75 साल के बुजुर्ग शुक्रवार को 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए. बुजुर्ग का नाम रामगोपाल कुशवाहा है. 10 घंटे से ज्यादा समय तक कुएं में फंसे रहने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एसडीआरएफ की टीम के जवान रस्सी की मदद से कुएं के अंदर उतरे और बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा को बाहर लाए. करीब 6 घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला|
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे. बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा को बाहर निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया. रामगोपाल कुशवाहा को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली|
पहले कोशिश की गई कि रामगोपाल कुशवाहा को सीधे निकाला जाए, लेकिन जब उनको सीधे निकालने में सफलता नहीं मिली तो कुएं के पैरलल जेसीबी से गढ्ढे की खुदाई शुरू की गई, लेकिन इसमें भी समय अधिक लग रहा था. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ये पता लगाने का निर्देश दिया कि कुएं में गैस है या नहीं. पता चला कि कुएं में मीथेन गैस है. इसके बाद कुएं में ऑक्सीजन गैस डाली गई ताकि मीथेन गैस को निष्क्रिय किया जा सके. कुएं में ऑक्सीजन लेवल बराबर की मात्रा में हो जाने के बाद एसडीईआरएफ की टीम के लोग रस्सी की सहायता से कुएं में उतरे. फिर उन्होंने बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला|
जानकारी के अनुसार, रामगोपाल कुशवाहा शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन बहुत देर होने जाने पर उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. तब पता चला की वो एक सूखे सकरे कुएं में गिर गए हैं. इसके बाद पहले परिवार और गांव वालों ने उनको कुएं से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो इसकी जानकारी पुलिस- प्रशासन को दी गई|
जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. कुआं बहुत सकरा था. इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई, लेकिन एसडीईआरएफ की टीम के सदस्यों ने बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाल लिया|
TagsMPकुएंबुजुर्गSDERFबचायाMPwellold manrescuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





