मध्य प्रदेश

MP News: आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत

Sarita
28 April 2025 7:31 AM IST
MP News: आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत
x
MP News: दमोह जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. ऐसे में एक बार फिर किसान चिंतित हैं. आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की जान चली गई. यह घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के कंसा और पुरा गांव की है. दरअसल, 26 वर्षीय अज्जू खलिहान में भूसा ढकने गया था. इस दौरान वह प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
जबकि मुकेश बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था. तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी भी जान चली गई. इधर, हटा ब्लॉक के लुहारी में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. उड़द और मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दी है|
Next Story