- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मिठाई खाने से...
मध्य प्रदेश
MP News: मिठाई खाने से 2 बच्चियों की मौत, दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sarita
13 Aug 2025 6:25 AM IST

x
MP News: शहडोल जिले के ब्याहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में रक्षाबंधन के त्यौहार पर एक ही दिन दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है। दोनों बच्चियों की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद असमय मौत हो गई। परिजनों का मानना है कि मौत का कारण मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं जिला खाद्य एवं औषधि विभाग ने मौके पर पहुंचकर मिठाई के नमूने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतना जिले की निवासी 3 वर्षीय दिव्या सोधिया अपनी मां के साथ रक्षाबंधन मनाने मऊ गांव आई थी। रक्षाबंधन के अगले दिन उसे अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। उसी दिन दोपहर में ग्राम चरखारी निवासी 11 वर्षीय हंसनी कहार को भी उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ब्याहारी ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हंसनी का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी आर.के. सोनी अपनी टीम के साथ मऊ गाँव पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके घर पर रखी मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए। सोनी ने बताया कि जब्त किए गए सभी नमूनों को जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत का कारण मिठाइयों में मौजूद कोई हानिकारक तत्व तो नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से संबंधित दुकानों की जाँच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ब्याहारी अरुण पांडे ने बताया कि अस्पताल से बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों के नमूने की जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जाएगा।
TagsMPमिठाईबच्चियोंमौतदुकानदारोंकार्रवाईMPsweetsgirlsdeathshopkeepersaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





