- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Crime: सनसनीखेज...

x
Mp Crime: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं रह गया है. इसी बीच कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में देर रात सनसनीखेज वारदात हो गई. बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामला कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 का है. जहां बदमाश शत्रुघ्न वर्मा ने रमेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में रमेश को गंभीर चोटें आई हैं|
घटना के बाद घायल रमेश को गंभीर हालत में कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. शहडोल मेडिकल कॉलेज में अभी भी रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है|
TagsMpरातयुवकहमलाMPnightyouthattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





