- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: पत्नी की...
मध्य प्रदेश
MP Crime: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर खुद फंदे पर लटका पति
Sarita
8 March 2025 6:43 AM IST

x
MP Crime: सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बाद में पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बहरी थाना अंतर्गत सिहोलिया पुलिस चौकी के बहरी गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय मृतक सिहोलिया थाना बहरी का रहने वाला था. उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए|
पत्नी की मौत के बाद वह खुद भी कमरे के अंदर गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी बहरी पुलिस को लगते ही बहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने बताया कि आए दिन झगड़ा होता था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है|
TagsMPपत्नीहत्याफंदेपतिMPwifemurderhanginghusbandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





