- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: गर्लफ्रेंड...
मध्य प्रदेश
MP Crime: गर्लफ्रेंड की हत्या ,हालत देख पुलिस भी रह गई दंग
Sarita
24 March 2025 6:39 AM IST

x
MP Crime: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका का गला घोंटा और फिर उसे पेड़ से ऐसे लटका दिया जैसे उसने आत्महत्या कर ली हो. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस भी इसे आत्महत्या ही मान रही थी, लेकिन रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए. जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के प्रेमी ने ही अंजाम दिया है|
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव की है. मृत लड़की की पहचान 25 वर्षीय भूरी बाई के रूप में हुई है. उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला. ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे के मुताबिक आरोपी प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर लड़की की हत्या की है. प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था
उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमी धन्नालाल शादी के लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को पेड़ पर लटका दिया। हालांकि मामले की जांच के दौरान सुराग मिले और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी धन्नालाल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि युवती और धन्नालाल के बीच प्रेम संबंध थे। युवती आरोपी पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने इस एंगल से मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया।
TagsMPगर्लफ्रेंडहत्यापुलिसदंग MPgirlfriendmurderpoliceshockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





