मध्य प्रदेश

MP Crime: मरीज को लेकर निकली एंबुलेंस, बीच रास्ते में खत्म हो गई ऑक्सीजन,मासूम ने तोड़ा दम

Sarita
8 March 2025 6:46 AM IST
MP Crime: मरीज को लेकर निकली एंबुलेंस, बीच रास्ते में खत्म हो गई ऑक्सीजन,मासूम ने तोड़ा दम
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का अजीब हाल है। यहां मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इससे तीन साल की मासूम बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश के ब्यावर के पास की है। इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची के दादा ने अपनी पोती की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले के पटना गांव निवासी ओंकार सिंह कुशवाह की पोती हर्षिता (3) को दो दिन पहले बुखार के चलते गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब 8 बजे डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, लेकिन इसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालात बेकाबू होते देख डॉक्टरों ने बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया। एंबुलेंस में खत्म हो गई ऑक्सीजन बच्ची को गुना से भोपाल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस भेजी गई। इस एंबुलेंस में बच्ची को ऑक्सीजन दी गई और ऑक्सीजन खत्म हो गई। ब्यावर पहुंचते-पहुंचते बच्ची की हालत फिर से बिगड़ने लगी। ऐसे में एंबुलेंस चालक बच्ची को ब्यावर के सरकारी अस्पताल में छोड़ गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गुना अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने इलाज में लापरवाही बरती है।
इतना ही नहीं रेफर करने के बाद एंबुलेंस भी दे दी गई, जिसमें खाली ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। परिजनों के मुताबिक अगर बच्ची भोपाल पहुंच जाती तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई। बच्ची के दादा ओमकार सिंह ने अपनी पोती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।
Next Story