मध्य प्रदेश

MP Crime: शादी से लौट रही 4 लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Sarita
26 April 2025 6:19 AM IST
MP Crime: शादी से लौट रही 4 लड़कियों से  सामूहिक दुष्कर्म,  सभी आरोपी गिरफ्तार
x
MP Crime: मध्य प्रदेश के बालाघाट में तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सात लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है, जब सभी आदिवासी पीड़ित एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सिंह ने कहा, "दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़ितों के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया।
सभी सातों ने हट्टा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत झाड़ियों में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ितों के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी सातों को हिरासत में ले लिया गया। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले।" उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश माटे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है। इन सभी की उम्र 20-28 वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है।
Next Story