- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp Accident: दर्दनाक...

x
Mp Accident: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रामपुर जोगी पहाड़ी पेट्रोल टंकी के पास उस समय हुई, जब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार दो युवक मड़वास से अपने घर आमगांव (कुसमी) की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रामपुर स्थित पेट्रोल टंकी के समीप पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े।हादसे में राजकुमार सिंह गौड़, पिता लालजी गौड़, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमगांव कुसमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अजय केवट, पिता रामचरण केवट, उम्र 36 वर्ष, निवासी आमगांव कुसमी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अजय केवट के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के संबंध में मड़वास पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। रात्रि हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका, जिसे आगामी कार्रवाई के तहत कराया जाएगा।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
TagsMp Accidentहादसेयुवकमौत MP Accidentaccidentyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





