मध्य प्रदेश

MP Accident: बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो घायल

Sarita
10 March 2025 12:12 PM IST
MP Accident: बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो घायल
x

MP Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के खितौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया. हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे कुर्रे रोड मोड़ के पास हुआ|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवारों की तेज रफ्तार आयशर ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक ट्रक में फंस गई और उस पर सवार युवक घसीटते चले गए. टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि बाइक चकनाचूर हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक शनिवार रात खितौली के पास सरदा गांव में बारात में शामिल होने आए थे, जो रविवार सुबह लौट रहे थे तभी यह सड़क हादसा हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं घटना की जांच शुरू कर दी है|

Next Story