मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: शिव मंदिर में चोरों का धावा, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Sarita
26 Oct 2025 8:36 AM IST
Madhya Pradesh:  शिव मंदिर में चोरों का धावा, श्रद्धालुओं में आक्रोश
x
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवतालाब शिव मंदिर में बड़ी चोरी की खबर है।अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई हजारों रुपए की राशि चुरा ली। सुबह जब पुजारी ने मंदिर के पट खोले तो दानपेटी खुली पड़ी थी, जिससे हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना आधी रात को हुई, जब मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश किया, दानपेटी तोड़ी और नकदी चुरा ले गए।घटना की सूचना मिलने पर देवतालाब पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। आसपास के इलाके में लगे अन्य कैमरों की भी जाँच की जा रही है। पुलिस ने मंदिर समिति से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली है और किसी भी लापरवाही की जाँच कर रही है। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी रोष है।
Next Story