- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: युवक का शव...
मध्य प्रदेश
Khandwa: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
Sarita
16 Feb 2025 9:25 AM IST

x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. यह मामला खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र का है. शनिवार शाम 5 बजे ग्राम जावर के मांगलिक भवन के पीछे एक शव देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. जावर टीआई जीपी वर्मा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मृतक की पहचान सतीश पुत्र लक्ष्मण 32 वर्ष के रूप में हुई. घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी|
मृतक के रिश्तेदार कालू गोयल ने बताया कि मृतक शराब का सेवन करता था और इस क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. जिसमें कुछ खराब पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके सेवन से ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं. अगर जल्द ही अवैध कच्ची शराब पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं और अपनी जान गंवा सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
TagsKhandwयुवकशवसनसनीKhandwayoung manbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





