- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: 3 युवकों की...

x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के सनावद पुनासा रोड पर सुलगांव के पास मसले फाटा के पास की बताई जा रही है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सनावद अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही करोली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने सड़क पर पड़े मृतकों को सड़क के एक तरफ किया। हादसे के बाद काफी चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की हर संभव मदद की। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
मृतकों की पहचान करण पुत्र काशीराम बामनिया और अजय पुत्र राजू बामनिया के रूप में हुई है। दोनों चिखड़लिया गाँव के निवासी थे। वे अपने एक रिश्तेदार के घर से सनावद लौट रहे थे। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष थी। तीसरे युवक की पहचान अभिनव पुत्र श्रवण मोहे (18) के रूप में हुई है। मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।
TagsKhandwa3 युवकोंमौत3 youthsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





