- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur News: लाइन...
मध्य प्रदेश
Jabalpur News: लाइन सुधारने खंभे पर चढ़ा, करंट लगने से लाइनमैन की मौत
Sarita
26 Feb 2025 7:19 AM IST

x
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के तिलसनी गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही और अमानवीयता सामने आई है। यहां एक लाइनमैन का शव करीब 12 घंटे तक ट्रांसफार्मर के खंभे पर लटका रहा। यह दुखद हादसा सोमवार शाम को हुआ, जब आउटसोर्स कर्मचारी कौशल किशोर मार्को की ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुंडम फीडर में आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर कार्यरत कौशल किशोर मार्को को सोमवार शाम तिलसनी गांव में खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए भेजा गया था।
उसने स्थानीय सब स्टेशन से बिजली लाइन बंद कराई और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने लगा। इस दौरान सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर ने गलती से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे खंभे पर काम कर रहे कौशल किशोर को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद भी कौशल किशोर का शव रात भर ट्रांसफार्मर के खंभे पर लटका रहा। उसे नीचे उतारने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। बिजली विभाग की इस लापरवाही और अमानवीयता से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने कुंडम के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक निर्दोष कर्मचारी की जान चली गई और उसका शव रात भर फंदे से लटका रहा, जो अमानवीयता की पराकाष्ठा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अगर किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsJabalpurलाइनखंभेकरंटलाइनमैनमौतJabalpurlinepoleelectric currentlinemandeathJabalpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





